
ओबीसी छात्रवृत्ति लंबित होने पर झारखंड छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
गिरिडीह | झारखंड छात्र मोर्चा (झामुमो छात्र संगठन) ने ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति के मुद्दे को लेकर गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से टावर चौक तक मार्च निकाला और वहां केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।








