
डीसी ने नवोदय विद्यालय गांडेय का किया निरीक्षण, छात्रों से की संवाद, दी कई दिशा-निर्देश
गिरिडीह, 30 जुलाई 2025: जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज गांडेय प्रखंड स्थित नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कक्षाओं, रसोईघर, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और किसी भी प्रकार की कठिनाइयों को लेकर संवाद किया








