गिरिडीह जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह गांव में जमीन विवाद हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान रामू साव और विजय साव द्वारा हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने और पिस्टल के बट से मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर एक खोखा बरामद किया और रामू साव को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि आरोपी रामू साव अपने ही पिस्टल से झांघ में गोली लगने के कारण घायल हो गया था, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराकर फरार कर दिया था।

गिरफ्तारी के बाद रामू साव को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हिंसा का मूल कारण जमीन खरीद–फरोख्त से जुड़ा विवाद है, और आगे की विस्तृत जांच चल रही है।












