गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झंडा चौक, शिव मुहल्ला में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में घुस गया।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घटना के बाद सरिया-बगोदर मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के ठोस उपाय की मांग की है।













