Aba News

साहिब सिंह वर्मा पुण्यतिथि: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं, ‘वंचित तबकों की आवाज थे वो’

साहिब सिंह वर्मा पुण्यतिथि: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं, ‘वंचित तबकों की आवाज थे वो’ नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व सीएम डॉ साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। सीएम रेखा ने कहा कि डॉ साहिब सिंह वर्मा समाज के वंचित तबकों की आवाज थे। उन्होंने कहा, “दिल्ली की राजनीति में श्रमिकों, किसानों और वंचित समाज की प्रखर आवाज रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन।” उन्होंने कहा, “सेवा और सिद्धांत उनका संकल्प था। दिल्ली देहात से संसद तक उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, सादगी और सतत संघर्ष का प्रतीक रहा। उनकी राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का तपस्वी जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देता रहेगा।” दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व सीएम डॉ. साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें सरल व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा, “आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साहिब सिंह वर्मा जी सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके विचार हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे।” दिल्ली विधानसभा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पूर्व सीएम डॉ. साहिब सिंह वर्मा को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकप्रिय जननेता साहिब सिंह वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। उनका जनसेवा, सादगी और सिद्धांतों से भरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पूर्व सीएम डॉ. साहिब सिंह वर्मा को याद करते हुए कहा कि किसान नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली देहात की बुलंद आवाज डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रार्थना सभा में जाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि साहिब सिंह जी का जीवन जनसेवा व ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहा है। –आईएएनएस एसएचके/केआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें