Aba News

असम के बिहू और त्रिपुरा के शास्त्रीय नृत्य से सजा गिरिडीह, कला संगम महोत्सव का भव्य आगाज

गिरिडीह कला संगम के तत्वावधान में सबेरा सिनेमा हॉल में आयोजित चार दिवसीय 25वें अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय नृत्य व लोकनृत्य प्रतियोगिता का गुरुवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। रजत जयंती के रूप में मनाए जा रहे इस महोत्सव का उद्घाटन स्व. उमा रानी ताह की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, संयोजक चुन्नूकांत सहित कला संगम के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। संरक्षक राजेंद्र बगड़िया ने इसे गिरिडीह के सांस्कृतिक इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताया, वहीं अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कला संगम की 25 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला।

उद्घाटन के बाद असम के बिहू और त्रिपुरा के शास्त्रीय नृत्य सहित लोकनृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शास्त्रीय नृत्य में बरनाली पॉल, हिया चटर्जी व गौरव सरकार, जबकि लोकनृत्य में प्रतिभा बारा और श्रेया पासवान ने शानदार प्रस्तुति दी। नाटकों में तुमने क्यों कहा कि मैं खूबसूरत हूं, हत्यारा और मुनिया का प्रभावशाली मंचन हुआ। यह सांस्कृतिक महोत्सव 1 फरवरी तक जारी रहेगा, जहां नृत्य, नाट्य और लोककलाओं की धूम मची रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें