गिरिडीह – शहर में सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. पीले वस्त्र कहीं बड़ी कहीं छोटी पंडाल, कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की गई. छात्रों और युवाओं में पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा गया. शिक्षण संस्थानों के अलावा कई आवासीय परिसर में भी मां सरस्वती की आराधना की गई. हर जगह आकर्षक पंडाल बनाए गए.

जिनमें मां सरस्वती की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई और उन्हें फूलों और लाइटिंग से सजाया गया.भक्ति खासकर छात्र और युवा पीले और सफेद रंग के पारंपरिक वस्त्र पहन कर मां की पूजा करने निकले.कई शिक्षण संस्थानों और पूजा स्थलों पर रात में भजन,संगीत और नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

छात्रों ने पूजा के माध्यम से विद्या, बुद्धि और बेहतर भविष्य की कामना की और कई जगहों पर शिशुओं का पहला अक्षर लिखना भी कराया गया.शहरी क्षेत्र में नगर निगम ने स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया.शहरी क्षेत्र के अलावा विभिन्न प्रखंडों में यह उत्सव के साथ मनाया गया. कुल मिलाकर यह पर्व ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित एक भव्य और उत्साह पूर्ण उत्सव रहा.












