Aba News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों ने ली मतदान की शपथ

गिरिडीह – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने मतदान करने की शपथ ली. मौके पर एसआईआर, मतदाता सूची और मैपिंग कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया.लोगों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए बगैर किसी प्रलोभन व भेदभाव के निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प लिया.कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सर्वाधिक महत्व मतदाताओं की है.

उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की. कहा कि पहली बार मतदान करने वालों युवाओं के लिए यह एनर्जी का टाइम होगा. जागरूक मतदाता से आसपास के मतदाताओं को भी जागरूक करने की अपील की गई. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रजातांत्रिक मूल्य और परंपराओं के प्रति जागरूक करता है. भारत दुनिया भर में अपनी लोकतंत्र के लिए पहचानी जाती है.उन्होंने युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा बनने का आह्वान किया. कहा कि सभी नागरिकों को निर्भीक होकर मतदान करनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्र के निर्माण में एक वोट की भी बड़ी भूमिका होती है.मौके पर वरीय अधिकारियों के अलावा आम लोग भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें