Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरकट्टा में सप्तशक्ति संगम का भव्य आयोजन

गिरिडीह जिले के बिरनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भरकट्टा परिसर में मंगलवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के साथ पारिवारिक संस्कार, बच्चों की परवरिश और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। मुख्य वक्ता श्वेता कुमारी एवं विशिष्ट वक्ता सरिता कुमारी रहीं, जबकि जिला संयोजिका स्वाति सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य वक्ता श्वेता कुमारी ने कहा कि बच्चों की परवरिश आज की सबसे बड़ी चुनौती है और इसके लिए माता-पिता को स्वयं आदर्श बनना होगा। उन्होंने शांत और संस्कारयुक्त पारिवारिक वातावरण पर जोर दिया। विशिष्ट वक्ता सरिता कुमारी ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा बुजुर्गों के सम्मान की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक झांकियां और महान विभूतियों के जीवंत चित्रण ने सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम प्रेरक संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें