गिरिडीह– अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज गिरिडीह शाखा द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत युवा भवन गिरिडीह में मंच का ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने गर्व और जोश के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर सदस्यों ने स्वर्गीय प्रमोद जी सराफ को याद किया और उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के तहत “नर सेवा ही नारायण सेवा” के तहत सदर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए, जिससे उनकी मुस्कान लौट आई। इसके अलावा मंच परिवार में 2 नए सदस्यों का स्वागत किया गया, जिससे संगठन की ताकत और बढ़ी। इस अवसर पर सौरभ जालान, निखिल झुनझुनवाला, अमित बाचुका, नीलकमल भारतीया, मोनू जालान, विशाल सिंघानिया, सारंग केडिया, आशीष जालान और सुबोध मोदी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम ने युवाओं में सेवा और संगठनात्मक उत्साह को नई ऊर्जा दी।












