Aba News

गिरिडीह के श्रीरामपुर में दिल दहला देने वाली घटना, माँ-बेटी ने की आत्महत्या, कर्ज बना वजह

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कथित तौर पर कर्ज के दबाव से परेशान एक माँ और उसकी नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय पुतुल देवी और उनकी 15 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुतुल देवी ने किसी महिला समूह से करीब पांच लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने परिवार वालों को नहीं दी थी।

सूत्रों के अनुसार, लोन की किस्तों को लेकर लगातार फोन आने से पुतुल देवी मानसिक तनाव में रहती थीं और अक्सर परेशान दिखती थीं। सोमवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। सूचना पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें