Aba News

एच.ई हाई स्कूल में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज एच.ई हाई स्कूल का औचक निरीक्षण कर विद्यालय के संरचनात्मक विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण, कक्षाओं के व्यवस्थित संचालन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सभी एजेंसियां पारदर्शिता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित अवधि में योजनाएं पूरी न होने या लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद उपायुक्त ने विद्यालय के छात्रावास का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पठन-पाठन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति और छात्र-छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, समझ और समस्याओं की जानकारी ली तथा शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह और कार्यपालक अभियंता (NREP) समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें