मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर जेल के समीप अम्बाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय संतोष मलाह, निवासी तुरुकडीहा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर दौड़े चले आए। सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े संतोष को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












