गिरिडीह बनियाडीह गांधीनगर में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी का 68वां जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर समाज के जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण भी किया गया, जिससे सर्दियों में उनके जीवन में राहत पहुंची। कार्यक्रम की अगवाई भाजपा नेता मनोज तुरी ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जायसवाल और अमर सिन्हा उपस्थित रहे। इसके अलावा छबिला देवी, दीपक दास, रवि टूरी, दिलीप कुमार, मुकेश राम, अजय राम, सुखनी देवी, मिनवा देवी, बजरंगी राम, गुड़िया देवी सहित सैकड़ों लोग इस आयोजन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम ने सामाजिक सेवा और जनकल्याण को जोड़ते हुए जन्मदिन को यादगार बनाने का संदेश दिया।












