Aba News

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, जिला प्रशासन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गिरिडीह, 10 अक्टूबर 2025 :- जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर द्वारा आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। ठाकुर ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित किया और यथोचित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेंशन, राशन, दाखिल-खारिज, अबुआ आवास योजना, मईया समान योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं, दिव्यांगजनों हेतु ट्राई-साइकिल की मांग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा कर प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।

जनता दरबार के दौरान जिला प्रशासन की यह पहल आमजनों के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुई। आशुतोष ठाकुर ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है और हर शिकायत पर निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। जिला प्रशासन का यह जनता दरबार न केवल शिकायतों के समाधान का माध्यम बना, बल्कि जनता और शासन के बीच एक प्रभावी संवाद मंच के रूप में भी स्थापित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें