Aba News

दिल्ली लौटाई गई एअर इंडिया फ्लाइट, इंजन में फायर इंडिकेशन से मचा हड़कंप

दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2913 (ए-320 नियो) रविवार सुबह टेकऑफ के आधे घंटे बाद वापस दिल्ली लौटा दी गई। विमान में 90 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद पायलट को दाहिने इंजन में फायर इंडिकेशन मिला। स्टैंडर्ड प्रोसेस के तहत इंजन बंद किया गया और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एअर इंडिया ने कहा कि विमान की ग्राउंड इंस्पेक्शन कराई जाएगी और DGCA को घटना की जानकारी दी गई है।

हाल के अन्य एयरलाइन हादसे

  • 29 अगस्त: दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG 385 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। कारण—प्रेशराइजेशन की समस्या

  • 28 अगस्त: सूरत से दुबई जा रहे इंडिगो विमान को तकनीकी खराबी के चलते अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। इसमें 150 यात्री सवार थे।

सरकार का प्लान

इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि सरकार अगले 5 साल में 50 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि देश में हवाई अड्डों की संख्या 11 साल में 88 से बढ़कर 162 हो गई है और भविष्य में 350 से ज्यादा एयरपोर्ट बनाने की क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें