Aba News

गिरिडीह में जिला उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, आदिवासी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

गिरिडीह जिले में गुरुवार को जिला उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया,पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थानों को सशक्त बनाना था। इस दौरान बताया गया कि आदिवासी क्षेत्रों में संचालित कल्याण विभाग अथवा अन्य विभागीय योजनाओं को पूरी तरह से धरातल पर उतारना आवश्यक है, ताकि इन इलाकों में विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे और आदिवासी समुदाय को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें