Aba News

शक्ति प्रसाद की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सेवा और संघर्ष के प्रतीक बताए गए

धरचांची स्थित मां शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप परिसर में रविवार को दिवंगत शक्ति प्रसाद की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शक्ति प्रसाद सेवा और संघर्ष के प्रतीक थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में हमेशा पीड़ितों की मदद की और अन्याय के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाई।

वे एक सच्चे समाजसेवी थे, जो अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए लोगों के दुःख-दर्द में सहभागी बने। सभा को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि शक्ति प्रसाद द्वारा आरंभ की गई सेवा और सांस्कृतिक परंपरा को उनके परिजनों ने सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है। भाजपा नेता नागेश्वर दास ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान बरसाती का वितरण किया गया और आगंतुकों को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन मोहम्मद सरताज व धन्यवाद ज्ञापन राजीव कांत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें