Aba News

गरायडीह में जलजमाव से संकट गहराया, अतिक्रमण बना बड़ा कारण

गिरिडीह के बिरनी प्रखंड अंतर्गत गरायडीह गांव में जलजमाव की स्थिति विकराल होती जा रही है। दर्जनों परिवार, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, घुटनों तक पानी में रहने को मजबूर हैं। स्किन इंफेक्शन और मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। गांव में पुल और जलनिकासी मार्ग पर लक्ष्मण वर्मा, कामदेव वर्मा, परमेश्वर महतो सहित कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है।

विभागीय मापी और नोटिस के बावजूद न तो अतिक्रमण हटा और न ही प्रशासन ने ठोस कार्रवाई की। ग्रामीण लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश के चलते कई घरों में पानी घुस चुका है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो डायरिया जैसी गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें