Aba News

सावन मिलन महोत्सव में उमड़ा हरियाली और उत्साह का संगम

गिरिडीह: पतंजलि परिवार आदर्श योग कक्षा, आरके महिला कॉलेज ग्रुप द्वारा मंगलवार को सावन मिलन महोत्सव का आयोजन रजनीकांत दोसा सेंटर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद सीमा लाल, प्रमिला सिंह और आशा चौरसिया द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। हरे परिधान में सजी महिलाओं ने सावन के रंगों से सजीव “चूड़ी मजा ना देगी रंगीलो सावन” पर शानदार ग्रुप डांस किया।

गीत-संगीत और नृत्य के साथ-साथ मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ। बिंदी प्रतियोगिता में निर्मला सिंह प्रथम, आशा चौरसिया द्वितीय और सुनीता घोष तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने किया तथा सपना राय, लक्ष्मी छाया और रेखा सिन्हा ने सहयोग किया। मौके पर सीमा लाल, सुपर्णा मुखर्जी, डॉ. आरती वर्मा, माया घोष, ममता पांडे सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सावन की हरियाली और शिव भक्ति की झलक स्पष्ट रूप से दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें