Aba News

झूठे केस के विरोध में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, पचंबा थाना प्रभारी का किया पुतला दहन

गिरिडीह: पचंबा थाना प्रभारी द्वारा जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी, केंद्रीय महामंत्री अबरार उर्फ रॉकी शेख और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नाइमूतुल्लाह उर्फ छोटू रईन समेत अन्य नेताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमे के विरोध में गुरुवार को जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

विरोध मार्च की अगुवाई शहरी जिलाध्यक्ष सलमान अंसारी ने की, जिसमें ग्रामीण जिलाध्यक्ष रॉकी नवल, केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शहीद, पूर्व प्रत्याशी रोहित दास, दिग्विजय सिंह, अंशु यादव, अजय कुमार दास, ताज हुसैन, मुजाहिद आलम, शाहनवाज अंसारी, जावेद अंसारी, गोबिंद वर्मा, कृष्णा कुमार, रामेश्वर राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों ने टॉवर चौक पर थाना प्रभारी का पुतला दहन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ प्रतिनिधि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर पचंबा थाना गए थे, जहां पहले तो उनकी बात सुनी गई और कार्रवाई का आश्वासन भी मिला, लेकिन बाद में एक साजिश के तहत उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया गया।

इससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। सभी ने एक स्वर में झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें