Aba News

गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के संकेत से जगी उम्मीद

गुरुवार को पूर्वी रेलवे के प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) उदय शंकर झा ने गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाओं का जायजा लिया और अनियमितताओं पर चिंता जताई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताई और इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर डिवीजन को सौंपने की बात कही।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए गिरिडीह को अधिक सक्रिय और सुविधायुक्त बनाया जाएगा। ट्रेनों की संख्या बढ़ने की संभावना से यात्रियों में नई उम्मीदें जगी हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि नियमित ट्रेन सेवा शुरू हुई तो यात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ ही आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा। निरीक्षण के दौरान कई जरूरी सुझावों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें