धनवार विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी संजय कुमार यादव ने आज दिल्ली स्थित झारखंड भवन में झारखंड के सम्माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए भेंट की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान संजय यादव ने गांवा प्रखंड में बढ़ते अपराध और हालिया हत्या की घटनाओं पर चिंता जताई तथा इन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने धनवार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया।













