गिरिडीह में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में प्रेरणा शाखा द्वारा एक दिवसीय D-Club सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 135 जरूरतमंदों को निःशुल्क शुगर, बीपी और वज़न जांच की सुविधा दी गई। यह सेवा कार्य पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, अभिषेक अग्रवाल व महामंत्री बांके बिहारी शर्मा, कृष्णा अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की सफलता में मंडल 5 की उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी, सचिव बरखा बालासिया, कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल व सदस्य पूजा बालासिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेवा, सहयोग और संवेदना को समर्पित यह आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश छोड़ गया – “जब सेवा बन जाए संस्कार, तभी समाज पाता है नया आधार।”













