जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज उर्दू मध्य विद्यालय मिर्ज़ागालिब और प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परख ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक माहौल, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, साइंस लैब, पानी-बिजली, सीसीटीवी कैमरे, पोषाहार, शौचालय और सफाई व्यवस्था की गहन जांच की।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत शिक्षक उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए।उपायुक्त ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता परखी और शिक्षकों को बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की कमजोरियों पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा, “सरकारी स्कूलों को सिर्फ इमारत नहीं, शिक्षा के मंदिर बनाना है।” इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी और जनसंपर्क अधिकारी भी मौजूद रहे।












