गिरिडीह के मोंगिया स्कूल में छह दिनों से चल रहे पंचकर्म योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन शुक्रवार सुबह समारोहपूर्वक हुआ। भारत स्वाभिमान मंच और पतंजलि परिवार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में हरिद्वार से आए वैद्य डॉ. सूर्य प्रकाश वैष्णव और उनकी टीम ने लोगों को योग, खानपान और रहन-सहन के माध्यम से उपचार दिया।

गिरिडीह जिला प्रभारी नवीन कान्त सिंह ने इसे स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया और डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया का आभार जताया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।













