Aba News

तेज रफ्तार, पलटी कार और लूट की होड़—गिरिडीह में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित पाराखारो मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिहार नंबर की एक इनोवा कार BR 23 1AC 9913 तेज रफ्तार में बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस इनोवा कार में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लदी हुई थी, जिसे गिरिडीह से बिहार ले जाया जा रहा था।

कार पलटते ही शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं और देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी ने घायलों की मदद करने की बजाय शराब की बोतलें लूटने की होड़ मचा दी। ड्राइवर और तस्कर किसी तरह हादसे में बाल-बाल बचे, लेकिन यह घटना न केवल शराब माफियाओं की हिम्मत को उजागर करती है |

बल्कि सामाजिक संवेदनाओं पर भी सवाल खड़ा करती है। घटना की सूचना पर जमुआ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, वाहन को जब्त कर थाना ले गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें