बिहार के मंत्री रत्नेश सदा जमुई में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को लेकर कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है और इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में दर्जनों स्वयं सहायता समूहों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आर्थिक विकास और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए योजनाएं चला रही है।
कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सरकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में जागरूक करना है। इस संवाद के तहत महिलाओं को अपने परिवार, समाज और व्यक्तिगत आकांक्षाओं के समाधान और प्राथमिकता पर आधारित कार्ययोजनाएं बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी योजनाओं को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचाने का काम किया है। आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम ब्याज दर में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने कहा कि इन महिलाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए स्कूलों के मध्याह्न भोजन बनाने में इन्हें काम दिया जा रहा है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में जनवितरण प्रणाली की दुकानें भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएंगी।
राजद के प्रमुख लालू यादव के तेजप्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निकाले जाने पर मंत्री ने कहा कि लालू यादव की कार्रवाई नौटंकी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने प्रतिष्ठा बचाने के लिए काम किया है। हालांकि, इस प्रकरण को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिष्ठा बड़ी चीज होती है।
बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है : मंत्री रत्नेश सदा

–आईएएनएस
एमएनपी/डीएससी
Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार
जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह: भंडारीडीह में बियर लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित
तेलोडीह के लोहपिटी आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, बच्चों का राशन और गैस सिलेंडर ले उड़े चोर
भविष्य अधर में”: होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर डुमरी में प्रशासन अलर्ट, लगातार फ्लैग मार्च | स्रोत: गिरिडीह
रामनवमी को लेकर डुमरी में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी |
ग्राहक दिवस पर सम्मानित हुए विजेता, लकी ड्रा में कार जीतकर खुश हुए ग्राहक
अवैध खनन पर सख्ती: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
आस्था में डूबा गिरिडीह: चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया प्रथम अर्घ्य
गांडेय गोलीकांड का खुलासा: 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: अनुमंडलीय अखाड़ा समिति की बैठक में शांति और सौहार्द पर जोर
हाथी से हुए नुकसान पर राहत: करहरबारी व जीतपुर पंचायत में मुआवजा वितरण
धर्म परिवर्तन के बाद SC आरक्षण खत्म: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला |