Aba News

गिरिडीह में भू-माफियाओं का तांडव! – जमीन कारोबारी विशाल मंडल पर गुंडागर्दी का आरोप

गिरिडीह जिले में भू-माफिया का तांडव फिर से चर्चा में है। पचम्बा थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी विशाल मंडल पर इलाके में गुंडागर्दी करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक 24 मई को विशाल मंडल ने एक विवादित जमीन पर दावा करते हुए गांवा थाना क्षेत्र के निवासी सिकंदर यादव, कपिलदेव यादव और अरविंद यादव के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित सिकंदर यादव ने पचम्बा थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डंडियाडीह इलाके में विशाल मंडल अपने साथियों के साथ खाता नंबर 35, प्लाट नंबर 40 पर जबरन चारदीवारी कर रहा था। विरोध करने पर सिकंदर यादव और उनके भाइयों के साथ मारपीट की गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पचम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल चारदीवारी निर्माण कार्य को रोका गया है और पीड़ित पक्ष को आवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें