Aba News

नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोप में खोरठा गायक गिरफ्तार

गुरुवार, गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में खोरठा गायक और डांसर बलराम तुरी उर्फ बलमा बिहारी को नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी बलमा बिहारी पर पीड़िता की मां ने साइबर थाना गिरिडीह में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कांड संख्या 22/25 के तहत मामला दर्ज कर तिसरी इंस्पेक्टर पासकल टोप्पो को जांच का जिम्मा सौंपा। गिरफ्तारी के बाद बलमा बिहारी को कोविड जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, आरोपी ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए खुद को फंसाए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें