Aba News

घोड़ंथंबा में भाजपा नेताओं का हेमंत सरकार और पुलिस पर हमला

गिरिडीह : जिले के घोड़ंथंबा में होली के दौरान हुई हिंसा को लेकर प्रदेश भाजपा का आक्रोश चरम पर है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, विधायक मंजू कुमारी और नागेंद्र महतो सोमवार को घोड़ंथंबा पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और घटनास्थल का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने गिरिडीह पुलिस और हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मस्जिद के ऊपर से पेट्रोल बम और पथराव करने वालों को बचाया जा रहा है, जबकि होली की टोली में शामिल निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने पुलिस पर दो समुदायों के बीच भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस ने होली की टोली को मस्जिद के पास जाने से क्यों रोका? भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि दंगे की योजना पहले से बनाई गई थी और सरकार अपने वोट बैंक को बचाने के लिए असली आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान भाजपा नेताओं के आते ही घोड़ंथंबा में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें