गिरिडीह : श्री श्याम मंदिर प्रांगण में आज श्री शाकम्भरी सेवा समिति द्वारा माता शाकम्भरी जी का 14वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भव्य दरबार, अखंड ज्योत, 251 महिलाओं द्वारा मंगलपाठ, भजन संध्या, छप्पन भोग और महाप्रसाद जैसे विशेष आयोजन भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहे हैं।

पुराणों के अनुसार, माता शाकम्भरी ने 100 वर्षों के अकाल में अपने अश्रु से वर्षा कर भक्तों की भूख मिटाई थी और दुर्गम महादैत्य का वध कर देवी दुर्गा के रूप में प्रसिद्ध हुईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित छापरिया , विनोद खंडेलवाल , सुधीर गोयल , दीपक शर्मा, दीपक चिरानिया, सुनिल अग्रवाल, आरती छापरिया ,सोनी गोयल, पूनम चिरानिया, आदि भक्तों का योगदान रहा।













