Aba News

धनवार में सरकारी तंत्र की नाकामी, सड़क के अभाव में फिर गई आदिवासी प्रसूता की जान

गिरिडीह : धनवार विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के विस क्षेत्र तिसरी के लक्ष्मीबथान गांव में फिर एक आदिवासी प्रसूता की दर्दनाक मौत हो गई। पानो हेंब्रम, जिन्होंने दो दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था, की तबीयत बिगड़ने पर गांव से तिसरी स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क न होने के कारण उनके पति तालों सोरेन और गांववालों ने खाट पर सुलाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिर्फ डेढ़ महीने के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसने सरकारी तंत्र की विफलता उजागर कर दी है। गौरतलब है कि तीन साल पहले भी इसी गांव में सूराजी मरांडी नामक एक आदिवासी महिला की मौत प्रसव पीड़ा के दौरान इसी तरह हुई थी, जब परिजन उन्हें खाट पर अस्पताल ले जा रहे थे।

तब पूर्व डीसी राहुल सिन्हा के कार्यकाल में और विधायक बाबूलाल मरांडी द्वारा सड़क निर्माण का वादा किया गया था, लेकिन आज तक न सड़क बनी, न शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हुई। यह घटना न सिर्फ सरकारी सिस्टम की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि विकास के दावे महज खोखले वादे हैं, जिनका ज़मीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

बर्थडे पार्टी, इंगेजमेंट, शादी, विवाह या सेमिनार के लिए संपर्क करें

जंगलपूरा नेचर्स रीस्ट्रीट :-6204267172,7488016643

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें