गिरिडीह : अखिल विश्व गायत्री परिवार, गिरिडीह द्वारा ग्राम कोइरीडीह, प्रखंड सरिया में 6 मार्च 2025 से 9 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले शक्ति समर्थन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के निमित्त 19 फरवरी 2025 को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह एवं रमाशंकर ठाकुर ने किया। जनसंपर्क के दौरान ग्राम कोइरीडीह के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों को महायज्ञ के महत्व की जानकारी दी गई और इसमें निर्बाध रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्णतः आध्यात्मिक एवं नि:शुल्क है, जिसमें मुंडन, विद्यारंभ, दीक्षा, अन्नप्राशन, पुंसवन, नामकरण, जन्मदिन, विवाह दिवस, यज्ञोपवीत, विवाह संस्कार आदि धार्मिक संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

कामेश्वर सिंह ने बताया कि 6 मार्च तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दीप महायज्ञ एवं हवन यज्ञ का आयोजन कर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में कामेश्वर सिंह, बासुकीनाथ राय, रमाशंकर ठाकुर, बद्री शर्मा, सहदेव प्रसाद कुशवाहा, सुधीर पांडेय, भुवनेश्वर शास्त्री, महेश गुप्ता, अनिरुद्ध राम, प्रभाकर प्रसाद कुशवाहा, तुलसी पंडित, राम प्रसाद नायक, सुखदेव ठाकुर, विशेश्वर साव, पंकज केसरी सहित कोइरीडीह एवं आसपास के लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।













