गिरिडीह : रेशम निदेशक कार्यालय में सोमवार को तसर उत्पादन और कीट पालन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में गिरिडीह समेत छह कलस्टर के तसर उत्पादन से जुड़े किसान शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन डीडीसी स्मृति कुमारी, रेशम निदेशक जगरनाथ दास और साइंटिस्ट प्रीतेश सैनी ने दीप जलाकर किया।

डीडीसी स्मृति कुमारी ने कहा कि झारखंड में तसर उत्पादन की बहुत बड़ी संभावना है और किसानों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि वे अपनी आय को बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले के छह कलस्टर में इस साल 15 लाख टन तसर उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को किसानों के लाभ के लिए रखा गया है ताकि उन्हें तसर उत्पादन, बीजोपचार और इससे जुड़ी अन्य जानकारी मिल सके। कार्यशाला में करीब तीन सौ किसानों ने भाग लिया और उन्हें कीट का वितरण भी किया गया।


बर्थडे पार्टी, इंगेजमेंट, शादी, विवाह या सेमिनार के लिए संपर्क करें जंगलपूरा नेचर्स रीस्ट्रीट, Mob- 6204267172,7488016643












