Aba News

रोटरी के शिविर में 12 मरीजों का हुआ प्लास्टिक सर्जरी

रोटरी गिरिडीह द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी कैंप के तीसरे दिन यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया अमेरिका से आए डॉ टॉम कैम्पर एवं डॉ जनाथन ब्लैक के नेतृत्व में 16 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम द्वारा कुल 12 लोगों का सफल प्लास्टिक सर्जरी किया गया।

इसमें अधिकतर वैसे बच्चें शामिल हैं जिनके कटे होंठ और जलने के कारण सटी अंगुलियाँ की सर्जरी की गई। कैंप के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, सचिव मयंक राजगढ़िया, कैंप संयोजक बिजय सिंह आदि का अहम योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें