Aba News

शारदेश्वरी आश्रम गिरिडीह में मना माता वंदनापूरी का जन्मशताब्दी समारोह

गिरिडीह : माता वंदना पूरी देवी का तीन दिवसीय 100 वीं जन्म शताब्दी समारोह का समापन रविवार को हुआ। गिरिडीह शहर के श्री श्री मां शारदेश्वरी आश्रम न्यू बरगंडा में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय प्री स्कूल के बच्चों ने तीन दिनों तक जमकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्री स्कूल के प्राचार्य मां बसंती के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में की शुरुआत बीते शुक्रवार से की गई थी।

तीन दिनों तक इस उत्सव में बच्चों ने नृत्य, भजन, गीत आदि से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मुंबई से आए कलाकार राजू दास के भजनों से आश्रम की महिलाएं मंत्र मुक्त रही। इस उत्सव के दौरान आश्रम की ओर से गरीब, असहाय और वृद्धो के बीच कंबल वितरण किया गया।

इसके अलावे जरूरतमंदों को भोजन भी कराया गया। इस समारोह में मुंबई, कोलकाता, दिल्ली समेत विभिन्न महानगरों से लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में कोलकाता से डॉ बंदिता भट्टाचार्य, डॉ रामा प्रसाद बंदोपाध्याय, गिरिडीह से डॉ मधु श्री सेन सन्याल, नीलमणि मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष ने शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें