गिरिडीह : के मंडरो बाजार में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन देर शाम दीप महायज्ञ के साथ हुआ। चार दिवसीय इस आयोजन में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर मंगलमय जीवन की कामना की।

शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे बालक राम रत्न मूल ने बताया कि संस्कारों की पुनर्स्थापना हेतु पूरे झारखंड में ऐसे आयोजन हो रहे हैं। इस अवसर पर 360 बच्चों का मुंडन संस्कार, 250 का विद्यारंभ संस्कार, 80 श्रद्धालुओं की दीक्षा एवं 31 बहनों का पुनंवन संस्कार संपन्न हुआ। 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने नशा, क्रोध एवं फैशनपरस्ती त्यागने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामवासियों व आयोजकों का विशेष योगदान रहा।













