अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे के विरोध में सार्वजनिक स्थलों पर भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। संगठन का कहना है कि इस दिन की आड़ में अश्लीलता फैलाने और लव जिहाद को बढ़ावा देने की कोशिश की जाती है। संगठन ने युवाओं से वेलेंटाइन डे न मनाने की अपील की और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने की चेतावनी दी।

इस दौरान पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, टावर चौक पर दीप जलाकर वीरों को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, गौरव कु. अंशु सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।












