Aba News

दिल्ली की सामाजिक संस्था तरुण मित्र परिषद ने गिरिडीह में दिव्यांग शिविर का किया आयोजन

गिरिडीह : जैन मंदिर में दिल्ली की सामाजिक संस्था तरुण मित्र परिषद ने 55वें दिव्यांग शिविर का आयोजन किया, जिसमें 175 जरूरतमंदों के लिए कृत्रिम अंगों के नाप लिए गए। इस शिविर का उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय सेठी और परिषद के महामंत्री अशोक जैन ने किया।

शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए जाएंगे, जिनका वितरण 2 मार्च को किया जाएगा। इसके अलावा, कान श्रवण यंत्र की जांच भी दिल्ली से आए विशेषज्ञों द्वारा की गई। इस आयोजन में अजय जैन, अशोक पांड्या और महेश जैन की अहम भूमिका रही।

शिविर में दिल्ली तरुण मित्र परिषद द्वारा एक एक दिव्यांग के बीच उनके ज़रूरत को देखते हुए कृत्रिम अंग का नाप लिया गया। इधर शिविर को सफल बनाने में अजय जैन, अशोक पांड्या, अजीत सेठी, महेश जैन की खास भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें