Aba News

गिरिडीह के दीपक श्रीवास्तव ने हासिल किया ब्लैक बेल्ट द्वितीय डेन

गिरिडीह : दीपक श्रीवास्तव ने हाल ही में इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे युनाइटेड झारखंड द्वारा आयोजित समारोह में ब्लैक बेल्ट द्वितीय डेन प्राप्त किया। इस दौरान गिरिडीह जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला और झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नुरुल होदा ने उन्हें सम्मानित किया।

8 फरवरी 2025 को रांची में हुई बैठक में दीपक श्रीवास्तव को झारखंड राज्य कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर शोतोकान कराटे के प्रशिक्षक मोहम्मद तारिक और इबरार कुरैशी सहित सभी ने उन्हें बधाई दी। गिरिडीह के कराटे प्रेमियों ने भी दीपक की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें