गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार ने शहर के विभिन्न होटल और रेस्तरां का निरीक्षण किया। यह जांच खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई।

जांच में 10 प्रमुख प्रतिष्ठानों जैसे मीर दा ढाबा, रेड चिली, द ग्रिल सिस्टर, और अन्य को कवर किया गया। उन्हें FSSAI लाइसेंस को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने, खाद्य सुरक्षा डिस्प्ले बोर्ड लगाने और पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच जैसे निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि व्यवस्था संतोषजनक थी, लेकिन सुधार की आवश्यकता भी है, जिससे खाद्य कारोबारियों को अवगत कराया गया।












