Aba News

माले नेता राजकुमार यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया

भाकपा माले नेता राजकुमार यादव बुधवार को तिसरी के गाँधी मैदान में आयोजित पार्टी के पूर्व सचिव विनोद मिश्र की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सरीख हुए। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से संकल्प दिवस के रूप में पुण्यतिथि को मनाई गई। सबसे पहले स्वर्गीय विनोद मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजकुमार यादव ने लोकसभा में पेश किए गए वन नेशन वन इलेक्शन बिल का विरोध किया। कहां की इस बिल को पास करवा कर भाजपा पूरे देश में छोटी राजनीतिक पार्टियों को खत्म करना चाहती है। यह सरकार तानाशाही सरकार रवैया अपना रही है। कहा कि 5 जनवरी से जनता के मुद्दों और कॉर्पोरेट लूट के खिलाफ आंदोलन की जाएगी। इस अवसर पर इन्होंने कहा कि तीसरी में अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन लूटी जा रही है विधानसभा में यह मामला उठाना चाहिए। इन्होंने छात्रों पर लाठी चार्ज को निंदनीय बताते हुए छात्रों की बातों को सुनने को कहा है। मौके पर पार्टी से जुड़े मंटू शर्मा मुन्ना गुप्ता जय नारायण यादव छोटू यादव लालू राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें