माननीय झालसा नई दिल्ली एवं माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार आज आज रविवार को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के माध्यम से मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय धनंजय कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती सोनम बिश्नोई, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह गणेश रजक, अंचलाधिकारी गिरिडीह मो असलम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस शिविर के उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ की प्रधान जिला जज कुटुंब न्यायालय ने अपने संबोधन में कहा कि आज गिरिडीह जिले के सभी 13 प्रखंडों में नमन प्रियेश लकड़ा उपायुक्त सह उपाध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह एवं डॉ विमल कुमार पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सहयोग एवं समन्वय से आज का कार्यक्रम किया जा रहा है ।आज के कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में पदस्थापित न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा विभिन्न प्रखंडों में जाकर इस मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारीगण के सहयोग से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया है ।
सचिव महोदया , जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती सोनम विश्नोई ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि माननीय नालसा नई दिल्ली एव झालसा रांची के निर्देश पर आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए एवं उन्हें सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान करने के लिए जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह कृत संकल्पित है ।गिरिडीह जिला क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति जो अपनी गरीबी और अशिक्षा के कारण संवैधानिक अधिकारों को एवं उचित न्याय पाने से वंचित है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह में नि:संकोच संपर्क स्थापित कर सकते हैं उन्हें त्वरित सुलभ एवं निःशुल्क न्याय देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सदैव तत्पर है। वंही विभिन्न 13 प्रखंडों में प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में कुल 6315 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया जिसमें 65 करोड़ 46 लाख 6 हजार 6 सौ73 रुपए की धनराशि की परिसंपत्तियों का वितरण आम जनों के बीच किया गया



