गिरिडीह : बिरनी प्रखण्ड के बरहमसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के कई खाता धारक बैंक मैनेजर के मनमानी रवैये से नाखुश दिख रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब भी कोई खाता धारक बैंक आकर खाता अपडेट खाता चालू बैलेंस चेक से मोटी रकम की निकासी करना चाहता है, तो उसे बेवजह परेशान किया जाता हैं। इसको लेकर तेतरिया सलेडीह पंचायत के उपमुखिया मोहन वर्मा ने बताया कि इस बैंक में कभी खाता अपडेट नही किया जा रहा है जब किसी खाताधारक का खाता बन्द हो जाता है तो उसे महीनों बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही बैंक में बैलेंस होने के बाद भी खाता धारकों को रुपए नहीं दिया जाता है। इस मामले पर बैंक प्रबंधक वरुण चौधरी ने बताया कि बीते दिन विधानसभा चुनाव को लेकर बैंक के ग्राहकों को परेशानी हुई है लेकिन अब सब काम सुचारू रूप से किया जा रहा हैं आरोप बेबुनियाद है।













