Aba News

पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में मंगलवार को शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

डुमरी/गिरिडीह : पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। संविधान दिवस मनाये जाने की मूल भावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। संचालन करते हुए विज्ञान शिक्षक देवेश कुमार देव ने कहा कि संविधान नियमों एवं अनुशासन का एक पवित्र ग्रंथ है जिसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय की नैतिक जिम्मेदारी है।हम अपने अधिकारों के लिए जितने जागरूक रहते हैं उतने ही संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों के पालन के लिए सजग रहना चाहिए। सार्वजनिक इमारतों को गंदा करने की प्रवृत्ति को भी छोड़ना होगा। हिन्दी शिक्षक डॉ श्याम कुमार सिंह ने कहा हमारा संविधान बहुत ही सुदृढ़ संविधान है और ये कभी खतरे में नहीं पड़ सकता और ना ही किसी भारतीय नागरिक के अधिकारों पर कोई आंच आ सकती है। डॉ विवेक जैन ने संविधान से संबंधित गहरे ज्ञान से विद्यार्थियों को अवगत कराया। बरखा भदानी,रिया जायसवाल,राजा कुमार,पोषब्या,सृष्टि मंडल,सुरेन्द्र कुमार,शिवानी वर्मा, सुधांशु, सुनीति परी, शगुन कुमारी, अभिलव कुमार, राहुल कुमार इत्यादि विद्यार्थियों ने संविधान दिवस पर अपने ज्ञान और विचार को व्यक्त किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका संगीता जैन वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद कुमार यादव, श्याम कुमार सिंह,रजत जैन,रूपलाल प्रसाद मंडल,सुब्रत कुमार सामंत, दयानंद कुमार,विवेक जैन,वैभव रानी, संजीव कुमार जैन,अनीश राज,राजू महतो,हीरामन महतो,एतवारी महतो,रविंद्र कुमार,धनेश्वर महतो आदि  उपस्थित थे। वहीं ताज होटल पर आतंकवादी हमले के वर्षी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि-मंच संचालन के दौरान देवेश कुमार देव ने कहा- 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई के ताज होटल पर आतंकवादियों ने हमला किया था। आज उसकी वर्षी है। शिक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा 26 नवम्बर के दिन हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुलिस कर्मी,सुरक्षा कर्मी और आम जनता के बहादुरी को नमन है,हम उन शहीदों को दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें