मतदान का प्रयोग कर एक जिम्मेवार नागरिक बने
विधानसभा चुनाव में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिये कुल 20,58, 716 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 10, 53,945 तथा 10,04,771 महिला मतदाता शामिल है। 20 नवंबर को 2393 बूथ पर जिले के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गिरिडीह में 1675 भवन में 2204 बूथ बनाए गए हैं। जिनमे 1230 क्रिटिकल और 974 नन क्रिटिकल बूथ हैं। बाकी के बूथ सीमावर्ती जिले में स्थित है।
सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। मतदान में 10, 500 मतदान कर्मी को लगाया गया है। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में एक साथ मतदान होने के कारण 1350 मतदान कर्मी पड़ोसी जिला हजारीबाग से मंगाया जा रहा है। मतदान के दिन सभी सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों स्कूलों, कॉलेजों बन्द रहेंगे। मतदान के दिन 85प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र ले जाने और उन्हें वापस घर पहुँचाने हेतु छोटी वाहनों की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।












