Aba News

निरंजन राय को मनाने पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे लौटे बैरंग..

चुनाव लड़ने की घोषणा कर तिसरी के समाजसेवी ने धनवार विधानसभा की बढ़ाई राजनीतिक तपिश

धनवार विधानसभा सीट की सरगर्मी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
पहले सीट शेयरिंग को लेकर इंडी गठबंधन में टूट हुआ अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निरंजन राय की एंट्री ने खलबली मचा दी है।
निरंजन राय की एंट्री के बाद भाजपा के नेता प्रेशर पोलिटिक्स और मान-मनौव्वल में जुट गए हैं।

दरअसल धनवार सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के चुनावी मैदान में रहने के कारण राज्य भर की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई है। ऐसे में निरंजन राय के चुनाव लड़ने की घोषणा ने भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर केंद्र स्तर के नेताओं की चिंता बढ़ा दी है।
आलम यह है कि भाजपा के दिग्गज नेता भी अब निरंजन राय को मनाने में जुटे हुए हैं, शनिवार की दोपहर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे अचानक तिसरी के पपीलो गांव स्थित निरंजन राय के आवास पंहुच गए। जहाँ उन्होंने बंद कमरे में राय से घंटों बातचीत की, हालांकि निरंजन राय चुनाव लड़ने की अपनी बात पर अडिग रहे, इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे को बेरंग लौटना पड़ा। इस दौरान भारी संख्या में निरंजन राय के समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए और निरंजन राय के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

हालांकि इस दौरान मीडिया कर्मियों ने निशिकांत दुबे से बात करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह निरंजन राय से केवल मिलने आए थे, साथ ही उन्होंने रविंद्र राय को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी का एक अच्छा निर्णय बताया।

गौरतलब है कि निरंजन राय से भाजपा के बड़े नेताओं ने भी फोन पर संपर्क कर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। बहरहाल निरंजन राय के चुनावी मैदान में आने के बाद किस दल को कितना मुनाफा और नुकसान होगा यह तो चुनाव परिणाम ही लेकिन फिलहाल निरंजन के घोषणा ने इस विधानसभा में राजनीतिक तपिश जरूर बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें