
Uncategorized
दासडीह में पर्यटन विकास की शुरुआत: बसंत पाठक स्मृति उद्यान का हुआ शुभारंभ
गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत दासडीह पंचायत में स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का शुभारंभ विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा किया गया। लगभग 49 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के तहत स्टेज निर्माण, पेवर ब्लॉक, चहारदीवारी और आकर्षक तोरण द्वार सहित कई विकास कार्य किए जाएंगे।
