
भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा महायज्ञ का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं से गूंजा गम्हारडीह
गिरिडीह। जमुआ पूर्वी क्षेत्र के गम्हारडीह में रविवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्री लक्ष्मीकुबेर 108 कुण्डीय नवदिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन के तहत निकाली गई विशाल कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 501 कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश



